वित्त मंत्री की उपस्थिति में हनुमत धाम पर दीप उत्सव
बड़ी दिवाली पर जलाए गए 15000 दीपक

शाहजहांपुर , जनपद में रविवार को बड़ी दीपावली हनुमत धाम शाहजहांपुर में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की उपस्थिति में दीप उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की नगर निगम, शाहजहांपुर द्वारा दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर हनुमतधाम पर 15000 दीप जलाने की व्यवस्था की गई थी
दीपोत्सव कार्यक्रम में बच्चों द्वारा तैयार की गई रंगोली सुंदर व आकर्षण का केंद्र रहीं इस दौरान सुंदर व आकर्षक रंगोली बनाने वालों बच्चों को मंत्री द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, नगर आयुक्त, नगर निगम, शाहजहांपुर डॉ0 बिपिन कुमार मिश्र, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त एस0के0 सिंह, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार मिश्रा व पार्षदगण, जन-प्रतिनिधिगण, आम जनमानस तथा नगर निगम के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सक्रिय प्रतिभाग कर हनुमतधाम स्थल को दीपोत्सव के रूप में प्रकाशित किया गया।
Rural India News Online News Portal