Rural India News
October 31, 2025
BREAKING NEWS, न्यूज़, शाहजहांपुर
133 Views
फार्मर रजिस्ट्री ना कराने वालों की हो सकती है किसान सम्मान निधि बंद

ब्यूरो रिपोर्ट- विशनू कनौजिया
शाहजहांपुर, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व ) द्वारा तहसील जलालाबाद और कलान में फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा के साथ तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। समीक्षा में लेखपाल, कृषि विभाग कार्मिक और जन सेवा केंद्र संचालक उपस्थित रहे। दी गई जानकारी के अनुसार तहसील में अब तक कुल लक्ष्य 45938 कृषकों के सापेक्ष 26703 कृषकों की फॉर्मर रजिस्ट्री हो चुकी है। अपर जिला अधिकारी ने बताया शासन के निर्देश के क्रम में सभी को सख्त हिदायत देते हुए निर्धारित समय सीमा में शत प्रतिशत कृषकों की फॉर्मर रजिस्ट्री कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं उपनिदेशक कृषि पी के मिश्रा द्वारा बताया गया कि
जनपद के समस्त कृषकों से अपील की जाती है कि उनके द्वारा अपनी फार्मर रजिस्ट्री (खतौनी को आधार से लिंक) कराया जाना अनिवार्य है, जिस कृषक द्वारा फार्मर रजिस्ट्री की कार्यवाही पूर्ण नहीं करायी जायेगी, उसको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत मिलने वाला लाभ भारत सरकार के स्तर से रोक दिया जायेगा तथा कृषक द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत नया आवेदन भी नहीं किया जा सकेगा। फार्मर रजिस्ट्री हेतु कृषक बंधु आधार कार्ड, आधार लिंक मोबाइल नम्बर, अपनी खतौनियाँ एवं जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) से स्वयं फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल (https://upfr.agristack.gov.in) अथवा एप (Farmer Registry UP) के माध्यम से, कृषि एवं राजस्व विभाग के कार्मिक से अथवा नजदीकी जन सेवा केंद्र से निर्धारित शुल्क देकर करवा सकते है। फार्मर रजिस्ट्री की कार्यवाही अपूर्ण रहने पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत आगामी किस्तों का लाभ प्राप्त नही हो सकेगा। साथ ही शासन द्वारा संचालित अन्य योजनाओं का भी लाभ भविष्य में न मिलने की प्रबल संभावना है।
यह भी अवगत कराया गया है कि जिस भी किसान की फॉर्मर रजिस्ट्री हो जाएगी उसको धान खरीद और गेहूं खरीद में सत्यापन , खाद बीज, पेंशन आदि में लाभ मिलेगा।
फॉर्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत कृषकों की आधार संख्या,खतौनी विवरण एवं फसल संबंधी जानकारी दर्ज की जाएगी। इस प्रक्रिया का उद्देश्य कृषकों का एकीकृत डिजिटल डेटाबेस तैयार करना है, जिससे योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों तक पारदर्शी एवं त्वरित रूप से मिल सके। इस दौरान उन्होंने सभी कृषकों से अनुरोध है किया है अपने नजदीकी कृषि / राजस्व विभाग के कार्मिक, कृषि सेवा केंद्र अथवा कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री अवश्य पूर्ण कराएं। कृषक अपनी पहचान हेतु आधार कार्ड एवं खतौनी साथ लेकर आएं। इस दौरान sdm, तहसीलदार, नायब तहसीलदार कानूनगो,लेखपाल , कृषि विभाग के अधिकारी आदि मौजूद रहे
