वित्त मंत्री की उपस्थिति में नगर निगम सदन की बैठक, पास हुए विकास के प्रस्ताव

ब्यूरो रिपोर्ट -मिथुन चक्रवर्ती (शाहजहांपुर)
शाहजहांपुर । नगर निगम सदन की बैठक शनिवार को विकास भवन सभागार में महापौर अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना शामिल हुए।बैठक में महानगर के चौमुखी विकास कार्यों के लिए कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इनमें सुभाषनगर क्षेत्र में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण, पुनरीक्षित बजट (2025-28) व आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के व्यय व प्राप्ति प्रस्ताव शामिल रहे। मंत्री ने सुझाव दिया कि भविष्य में बैठकों की वीडियोग्राफी कराई जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने नालों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और वार्डों में सुनियोजित विकास कार्य कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में विधायक अरविंद सिंह, सहकारी बैंक अध्यक्ष डी.पी.एस. राठौर, उप-सभापति वेद प्रकाश मौर्य, नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, पार्षदगण और अधिकारी उपस्थित रहे।
Rural India News Online News Portal