Breaking News
Home / BREAKING NEWS / नगर निगम से सटे हथोड़ा बुजुर्ग में जल भराव और गंदगी से लोगों का जीना दुश्वार

नगर निगम से सटे हथोड़ा बुजुर्ग में जल भराव और गंदगी से लोगों का जीना दुश्वार


नगर निगम से सटे हथोड़ा बुजुर्ग में जल भराव और गंदगी से लोगों का जीना दुश्वार

 

तीन माह से जल जीवन मिशन की टूटी मैन पाइपलाइन, मच्छरों का प्रकोप

शाहजहांपुर, जनपद के नगर निगम से सटे हथोड़ा बुजुर्ग गांव में गांव के अंदर जल भराव और गंदगी से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है सुभाष चंद्र बोस हथोड़ा चौराहे से हथौड़ा गांव जाने वाले रोड पर महाराणा प्रताप ठाकुर द्वारा के पास करीब तीन माह से जल जीवन मिशन के अंतर्गत डाली गई मैंन पाइपलाइन फटी होने के कारण आमतौर पर पानी का बहाव होता रहता है जिसके चलते जल भराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है ग्रामीण बताते हैं शाम होते ही मच्छरों की वजह से जीना दुश्वार है मैन रोड से लेकर बस्ती तक कूड़े के अंबार लगे हुए हैं जिसकी ग्रामीण कई बार जल जीवन मिशन के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक किसी संबंधित अधिकारी ने इस मामले का संज्ञान नहीं लिया है

जल भराव से पनप रहे मच्छर संचारी रोग अभियान भी विफल

सरकार ने गांव में झाड़ी सफाई और जल भराव गंदगी को लेकर संचारी रोग अभियान चला रखा है जिसके लिए शाहजहांपुर जनपद में प्रचार प्रसार के नाम पर करोड़ों रुपया स्वास्थ्य विभाग द्वारा खर्च किया जा चुका है लेकिन इस संचारी रोग अभियान का असर नगर निगम के इर्द-गिर्द भी नहीं दिख रहा है इसका जीता जागता सबूत हथोड़ा बुजुर्ग गांव में जल भराव और गंदगी का अंबार है जिसके कारण ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है और जल भराव से पैदा हुए मच्छर नई-नई बीमारियां पैदा कर रहे हैं

जल जीवन मिशन की लापरवाही तीन महीने से बर्बाद हो रहा पानी

जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल योजना के तहत गांव-गांव बनवाई गई पानी की टंकी और गांव में डाली गई पाइपलाइन ने हथोड़ा बुजुर्ग गांव में ग्रामीणों को स्वच्छ जल देने के बजाय नई -नई बीमारियां देना शुरू कर दिया है और जल जीवन मिशन के अधिकारियों की लापरवाही के चलते 3 माह से डाली गई मैन पाइपलाइन फटी होने के कारण गंदगी के बीच से लगातार पानी का बहाव हो रहा है और जब टंकी बंद होती है तो वही गंदगी पाइपलाइन के अंदर चली जाती है जो गांव में नई-नई बीमारियां पैदा कर रही है वहीं दूसरी तरफ बस्ती के अंदर हुआ जल भराव और पैदा हो रहे मच्छर लोगों के लिए जी का जंजाल बन गए हैं गांव के रहने वाले निहालुद्दीन , विनोद कुमार सक्सेना, अमरुद्दीन, अशफाक, पप्पू, विवेक सक्सेना ने बताया कि इस संबंध में ग्राम पंचायत के सेक्रेटरी जल जीवन मिशन के जेई मनी आर्या से कई बार शिकायत की गई लेकिन 3 माह बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है इस मामले में खंड विकास अधिकारी अभिषेक अग्रवाल से बात की गई तो उन्होंने बताया मेरे तक इस मामले की कोई शिकायत नहीं आई थी आपके द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा
इस संबंध में जल जीवन मिशन के जेई से फोन संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन नहीं उठा

About Rural India News

Check Also

कौन हैं जस्टिस सूर्यकांत? 24 नवंबर को लेंगे भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश की शपथ

🔊 पोस्ट को सुनें कौन हैं जस्टिस सूर्यकांत? 24 नवंबर को लेंगे भारत के अगले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *