Breaking News

शाहजहांपुर जनपद में 28 वर्षीय युवक की पीट-पीट कर हत्या

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण

दूसरे धर्म की लड़की भगा ले जाने के मामले में जेल से छूट कर आया था मृतक

वाइट -राजेश द्विवेदी पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर

बी .डी. कनौजिया (Rural India News)

शाहजहांपुर ,उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से दूसरे धर्म की युवती को भगा ले जाने और मृतक द्वारा आरोपी पर टीका टिप्पणी के चलते एक व्यक्ति की डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को घटना की जानकारी दी है।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बुधवार को बताया कि थाना कांट अंतर्गत सप्त्यारा गांव में रहने वाला 28 वर्षीय ओमकार पांच साल पहले गांव में ही रहने वाले दूसरे धर्म के रिजवान की बहन को प्रेम संबंधों के चलते भाग ले गया था इस मामले में पुलिस ने आरोपी को जेल भी भेजा था जेल से छूटने के बाद मृतक लगातार रिजवान को देखते ही उस पर (रिश्तेदारी सूचक) टीका टिप्पणी करता रहता था जिसके कारण रिजवान शर्मिंदगी महसूस करता था। उन्होंने बताया कि मृतक ओमकार मंगलवार शाम को खेतों की तरफ गया था वहीं पर मौजूद रिजवान ने उसे डंडों से पीटा जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

 

द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर रिजवान, जाविर तथा कदीर अली एवं समीर के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है वहीं मंगलवार रात को ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी रिजवान को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

About Rural India News

Check Also

कौन हैं जस्टिस सूर्यकांत? 24 नवंबर को लेंगे भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश की शपथ

कौन हैं जस्टिस सूर्यकांत? 24 नवंबर को लेंगे भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश की शपथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *