Breaking News
Home / BREAKING NEWS / पारिवारिक विवाद में मां बेटे ने उठाया खौफनाक कदम

पारिवारिक विवाद में मां बेटे ने उठाया खौफनाक कदम


पारिवारिक विवाद में मां बेटे ने उठाया खौफनाक कदम-

इलाज के दौरान दोनों की मौत

बी.डी. कनौजिया Rural India News

शाहजहांपुर, जनपद में परिवारिक विवाद में मां और बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई है पूरा मामला थाना बंडा क्षेत्र के नारायणपुर गंगा गांव का है जहां मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसमें एक मां ने अपने 10 साल के बेटे के साथ विवाद के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। गांव में घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का बुरा हाल है। 32 वर्षीय महिला आरती ने अपने दस वर्षीय बेटे प्रतीक के साथ जहर खाकर अपनी जान दे दी। यह घटना एक मामूली पारिवारिक विवाद के बाद घटी, जब महिला ने गुस्से में आकर इतना बड़ा कदम उठाया।

 

पारिवारिक विवाद के बाद मां का आत्मघाती कदम

गांव के निवासी पंकज अग्निहोत्री, जो एक किसान हैं, के घर मंगलवार शाम बच्चों के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। पंकज ने झगड़ा शांत करने की कोशिश की और फिर रामलीला मेला देखने के लिए घर से बाहर निकल गए। इस दौरान उनकी पत्नी आरती नाराज हो गई और गुस्से में आकर कीटनाशक का सेवन कर लिया।

बेटे को भी खिला दिया जहर

आरती ने सिर्फ अपनी जान नहीं ली, बल्कि उसने अपने बेटे प्रतीक के खाने में भी कीटनाशक मिला दिया। कुछ समय बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी। जब पंकज मेला देखकर घर लौटे, तो घर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत दोनों को बंडा सीएचसी अस्पताल पहुँचाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
अस्पताल में दोनों का इलाज जारी था, लेकिन बुधवार सुबह दोनों की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह घटना पूरे परिवार के लिए एक गहरा सदमा बन गई है। गांव में इस दुखद घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
आरती और प्रतीक की मौत से पूरे गांव में सन्नाटा छा गया है। परिवार और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी स्थिति देखकर यह साफ समझा जा सकता है कि यह घटना कितनी चौंकाने वाली और दिल को झकझोर देने वाली थी। इस बात को लेकर कोई भी व्यक्ति विश्वास नहीं कर पा रहा था कि बच्चों के मामूली झगड़े पर आरती ऐसा कदम उठा सकती है।
वहीं घटना की जानकारी पाकर अपर पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और उन्होंने बताया कि जानकारी प्राप्त हुई है की मां बेटे ने जहर खा लिया था जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है और दोनों का पीएम कराया जा रहा है आगे की कार्रवाई की जाएगी

About Rural India News

Check Also

कौन हैं जस्टिस सूर्यकांत? 24 नवंबर को लेंगे भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश की शपथ

🔊 पोस्ट को सुनें कौन हैं जस्टिस सूर्यकांत? 24 नवंबर को लेंगे भारत के अगले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *