Breaking News
Home / BREAKING NEWS / जनपद के दौरे पर आए अपर प्रमुख सचिव ने हनुमतधाम पहुंच कर किए दर्शन

जनपद के दौरे पर आए अपर प्रमुख सचिव ने हनुमतधाम पहुंच कर किए दर्शन


जनपद के दौरे पर आए अपर प्रमुख सचिव ने हनुमतधाम पहुंच कर किए दर्शन

शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, अपर प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग अमित कुमार घोष तथा जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को हनुमत धाम का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव ने हनुमत धाम पहुंचकर श्रद्धा भावपूर्वक गर्भगृह में दर्शन किए और अपर मुख्य सचिव ने हनुमत धाम की परिक्रमा कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जिलाधिकारी ने उन्हें धाम परिसर में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं विकास कार्यों की जानकारी दी।
इसके उपरांत उन्होंने हनुमत धाम परिसर स्थित पुस्तकालय का अवलोकन किया, जहां उन्होंने अध्ययनरत बच्चों से संवाद स्थापित कर उनकी पढ़ाई एवं पुस्तकालय की उपयोगिता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन और अनुशासन के महत्व पर प्रेरित किया।
भ्रमण के पश्चात वित्त मंत्री, अपर मुख्य सचिव एवं जिलाधिकारी ने शहीद संग्रहालय का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी से संग्रहालय में संरक्षित स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी लेते हुए इसे जिले की गौरवशाली विरासत का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

 

About Rural India News

Check Also

कौन हैं जस्टिस सूर्यकांत? 24 नवंबर को लेंगे भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश की शपथ

🔊 पोस्ट को सुनें कौन हैं जस्टिस सूर्यकांत? 24 नवंबर को लेंगे भारत के अगले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *