Breaking News
Home / BREAKING NEWS / भैया दूज पर ससुराल जा रहे युवक की चाइनीज मांझे से गर्दन कटी मौके पर मौत

भैया दूज पर ससुराल जा रहे युवक की चाइनीज मांझे से गर्दन कटी मौके पर मौत


भैया दूज पर ससुराल जा रहे युवक की चाइनीज मांझे से गर्दन कटी

 

पत्नी के सामने तड़प तड़प कर मौत, भाई वोला प्रशासन दे मुआवजा

शाहजहांपुर, जनपद में पुलिस प्रशासन और व्यापारियों के गठजोड़ के चलते चाइनीज मांझे पर रोक नहीं लग पा रही है जिसके चलते एक पुलिस कर्मचारी सहित कई मोटरसाइकिल सवार लोगों की जान जा चुकी है बृहस्पतिवार को थाना रोजा क्षेत्र के होंडा कॉलोनी ओवर ब्रिज के पास मोटरसाइकिल सवार एक 25 वर्षीय युवक की चाइनीज मांझा में गर्दन फंसने से तड़प तड़प कर मौत हो गई वह अपनी पत्नी के साथ भैया दूज पर ससुराल जा रहा था मिली जानकारी के अनुसार थाना कांट क्षेत्र के नगला जाजू का रहने वाला युवक रवि शर्मा अपनी पत्नी मोनी के साथ लखीमपुर खीरी के शंकरपुर गांव अपनी ससुराल जा रहा था इसी बीच वह थाना रोजा क्षेत्र के होंडा कॉलोनी ओवर ब्रिज के पास पहुंचा जहां अचानक उसकी गर्दन मांझे में फस गई और गर्दन कटने से पति-पत्नी दोनों रोड पर गिर पड़े खून से लथपथ युवक तड़पता रहा और पत्नी बचाने का प्रयास करती रही लेकिन युवक की मौके पर ही मौत गई मौके पर पुलिस पहुंची जिसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक रवि शर्मा के घर में पिता बटेश्वर दयाल मां मीरा देवी दो भाई संकेत और खिलाड़ी पत्नी के साथ रहते थे मृतक रवि का एक 4 साल का बेटा है जो पत्नी के साथ ससुराल जा रहा था

रूदन करते हुए बोली पत्नी मेरे सामने पति ने तोड़ दिया दम

इस घटना का मंजर इतना भयानक था कि लोगों के देखकर होश उड़ गए एक तरफ पति की मौत के बाद पत्नी रो रो कर विलाप कर रही थी और कह रही थी कि मेरे पति ने मेरे सामने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया रोते हुए पत्नी बोली चार महीने के बच्चे को घर छोड़कर आई थी पति ने कहा था शाम तक वापस आ जाएंगे बच्चे को क्या ले चलना पत्नी बोली अचानक पति के गर्दन में मांझा फस गया और जब तक मोटरसाइकिल रोकते तब तक गर्दन बहुत कट चुकी थी हम दोनों रोड पर गिर गए और उनकी मौत हो गई पत्नी बोली मेरी एक नहीं चली और मेरे पति ने मेरे सामने दम तोड़ दिया हेलमेट भी मेरे पति की जान नहीं बचा सका

भाई बोला रोंक के बावजूद कैसे बिक रहा मांझा प्रशासन दे मुआवजा

रवि शर्मा के चचेरे भाई अवनीश शर्मा ने इस घटना के बाद जिला प्रशासन पर कई सवाल उठाए हैं अवनीश शर्मा ने कहा जब चाइनीज माझे पर रोक लगी है तो फिर यह कैसे भी कहा है उन्होंने कहा बीते 1 वर्ष में पुलिस कर्मचारियों सहित कई लोगों की इस मांझे से जान जा चुकी है आखिर इसके लिए कौन जिम्मेदार है उन्होंने जिला प्रशासन को दोषी ठहराते हुए रवि शर्मा की मौत पर जिला प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है उन्होंने कहा रवि शर्मा परिवार में सबसे बड़ा था और उसी की कमाई से पूरे परिवार का खर्च चलता था

9 माह पूर्व एक सिपाही की चाइनीज माझे से चली गई थी जान

शाहजहांपुर जनपद में वैसे प्रतिबंधित मांझे से कई लोगों की जान जा चुकी है अभी 9 महापूर्व एक सिपाही की मांझे से गर्दन कटने के कारण मौत हो गई थी जो ड्यूटी पर जा रहा था सिपाही शाहरुख हसन के गर्दन में अचानक मांझा फसा और गर्दन कट गई इसके बाद उसकी मौके पर मौत हो गई थी पुलिस प्रशासन ने इस घटना के बाद प्रतिबंधित मांझे को लेकर कुछ दिन छापे मार कार्रवाई की और फिर मामला ठंडे बस्ते में चला गया क्योंकि इस प्रतिबंधित माझा बेचने वाले लोगों के भी कहीं ना कहीं सत्ता के नेताओं से तार जुड़े हैं जो पुलिस की कार्रवाई में अड़ंगा बनते हैं जिसके चलते इस प्रतिबंधित माझे पर रोक नहीं लग पा रही है इस घटना के संबंध में थाना रोजा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया एक युवक की मांझे से गर्दन कट गई थी जिसकी मौत हो गई है पीएम कराया जा रहा है आगे की कार्यवाही की जायेगी

मृतक फाइल फोटो रवि शर्मा

About Rural India News

Check Also

कौन हैं जस्टिस सूर्यकांत? 24 नवंबर को लेंगे भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश की शपथ

🔊 पोस्ट को सुनें कौन हैं जस्टिस सूर्यकांत? 24 नवंबर को लेंगे भारत के अगले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *