लखनऊ कानपुर मंडल प्रभारी बसपा नेता पार्टी से निष्कासित

प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी में गुटबंदी करने का लगाया आरोप
शाहजहांपुर में भी जिला स्तर पर पार्टी में गुटबाजी
लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर बसपा ने गुटबाजी व अनुशासनहीनता के आरोप में शमशुद्दीन राईन को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है। वह लखनऊ व कानपुर मंडल के प्रभारी थे। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष ने बयान जारी कर जानकारी दी है
जारी किए गए बयान में कहा गया है कि राईन पार्टी में गुटबाजी और अनुशासनहीनता कर रहे थे। उन्हें इस संबंध में चेतावनी भी दी गई लेकिन उन्होंने कार्यशैली में सुधार नहीं किया। ऐसे में उन्हें बसपा से निष्कासित कर दिया गया है।
बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती लखनऊ में नौ अक्तूबर को हुई रैली के बाद काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। वह यूपी चुनाव को लेकर पदाधिकारियों की बैठक कर चुकी हैं और अब बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगी।लखनऊ में हुई रैली में उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं से यूपी चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा था कि यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए बसपा कार्यकर्ताओं को जुट जाना चाहिए। वहीं, कहा ये भी जा रहा है कि वह बिहार में कई रैलियों को संबोधित कर सकती हैं।
शाहजहांपुर जनपद में भी बड़ी गुट बंदी के चलते बसपा को हो रहा है नुकसान
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद में भी बसपा में कई चुनाव से बड़ी गुटबंदी देखी जा रही है गुट बंदी अगर दो धड़ों में हो तो काम चल जाता है लेकिन शाहजहांपुर जनपद में बसपा कई धड़ों में बटी हुई है खासकर शाहजहांपुर जनपद में जिला अध्यक्ष का पद यदुवीर गौतम, उदयवीर सिंह, और राधेश्याम भारती , राजेश्वर सिंह के इर्द-गिर्द घूम रहा है सभी जिला अध्यक्षों के अपने-अपने गुट हैं जिसे जिम्मेदारी मिलती है उसी का गुट सक्रिय रहता है और बाकी गुट टांग खिंचाई में रहते हैं अभी हाल ही में कश्यप समाज से आने वाले हरिराम कश्यप को भी जिला अध्यक्ष बनाया गया था लेकिन कई धड़ों में बटी बसपा में हरिराम कश्यप को सिर्फ एक गुटका ही समर्थन मिला और हरिराम कश्यप इस गुड बंदी को ज्यादा दिन नहीं झेल सके
बीते लोकसभा चुनाव में भी दिखी थी गुटबंदी
शाहजहांपुर जनपद में जब वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव हो रहा था तो जनपद स्तर पर बसपा में बड़ी गुटबंदी देखने को मिली जहां एक तरफ लोकसभा का दोदराम वर्मा को टिकट दिलाने वाला गुट दोद राम वर्मा को चुनाव लड़ा रहा था तो वहीं दूसरे गुट जनता के बीच बसपा के लोकसभा प्रत्याशी दोदराम वर्मा की कमियां गिनाकर सपा और भाजपा प्रत्याशी को बसपा प्रत्याशी दोदराम वर्मा से बेहतर बताने में जुटे हुए थे जिसका दोदराम वर्मा को एहसास भी हुआ इसके बाद शाहजहांपुर जनपद में बसपा के अंदर गुटबंदी के चलते बसपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे दोदराम वर्मा ने सपा ज्वाइन कर ली
Rural India News Online News Portal